फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: अब ताइवान में धमाल मचाएगी ‘ब्रह्मास्त्र’, बनी आईमैक्स में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म

Thu, 01 Dec 2022 03:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म को रिलीज से पहले जहां बायकॉट का सामना करना पड़ा, तो बाद में दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला था। इतना ही नहीं ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पसंद किया गया था। वहीं, अब यह फिल्म ताइवान में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्रः पार्ट वन शिवा' दुनिया भर में दिल जीतने और बॉक्स ऑफिस पर प्रशंसा बटोरने के बाद 2 दिसंबर 2022 को ताइवान में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फैमिली एंटरटेनर ताइवान में आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी।

Arjun Kapoor: अभी शांत नहीं हुआ अर्जुन कपूर का गुस्सा, नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- कर्मों का फल मिलेगा
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और अयान मुखर्जी द्वारा निर्मित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं, एस.एस. राजामौली ने 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में प्रस्तुत किया था। 

The Kashmir Files: कश्मीर फाइल पर बयान देने वाले नादव लापिड ने मांगी माफी, बोले- मेरा उद्देश्य अपमान करना नहीं
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 शिवा' में शिवा (रणबीर कपूर और ईशा (आलिया भट्ट) के प्यार की कहानी दिखाई गई है। वहीं, दिखाया गया है कि ब्रह्मास्त्र को जुनून से बचाने के लिए वह लड़ाई लड़ते हैं। अब फिल्म के दूसरे पार्ट 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव' का एलान भी हो चुका है। इसमें देव और अमृता की कहानी दिखाई जाएगी। बात करें रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह एनिमन में नजर आएंगे और आलिया भट्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अगले साल रिलीज होगी।

Sam Bahadur: जांबाज वॉर हीरो ‘सैम बहादुर’ बन पर्दे पर छाने को तैयार हैं विक्की कौशल, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें