Brahmastra
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे सितारों से सजी 'ब्रह्मास्त्र' के तीसरे सोमवार से गुरुवार तक की कमाई देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि 100 रुपये के टिकट का ऑफर दर्शकों को आकर्षित करने में मददगार साबित हुआ है! संभव है कि यह ऑफर वर्किंग डे में पेश किया गया है, इसलिए दर्शक इसका ज्यादा लाभ नहीं उठा पाए। तीसरे सोमवार को फिल्म ने 1.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे मंगलवार को 1.88 करोड़ और तीसरे बुधवार को 1.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे गुरुवार को फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 261.4 करोड़ रुपये हो गया है।