रणबीर कपूर-आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्डवाइड कितनी हुई फिल्म की कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ब्रह्मास्त्र ने अब तक भारत में 140.99 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से 65 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी चार दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 209 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। बता दें कि पद्मावत (11.50 मिलियन डॉलर), धूम 3 (10.30 मिलियन डॉलर), सुल्तान (9.60 मिलियन डॉलर), दिलवाले (8.80 मिलियन डॉलर) और दंगल (8.70 मिलियन डॉलर) के बाद ब्रह्मास्त्र, विदेशी बाजारों में पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।