अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में कमी आई। रिलीज के 11वें दिन (दूसरे सोमवार) से फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता चला गया। लगातार चार दिन यानी दूसरे सोमवार से दूसरे गुरुवार तक फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार कम होती गई। मगर, इस बीच 15वां दिन (तीसरा शुक्रवार) फिल्म के लिए शानदार साबित हुआ। दरअसल, इस दिन देशभर में नेशनल सिनेमा डे मनाया गया, जिसका फिल्म को अच्छा लाभ मिला। अब 16वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।