अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की फिल्म ने यह स्थान भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी बनाया है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 9 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 260.82 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। आइए जानते हैं, बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने का रिकॉर्ड किस फिल्म के नाम पर है और 'ब्रह्मास्त्र' उससे कितना पीछे रह गई है।
Brahmastra Box Office Collection Day 21: 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन में आया सुधार? जानिए