ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी गुरुवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। वहां तीनों ने कुछ प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों के साथ फिल्म देखी। स्क्रीनिंग के बाद, आलिया ने फिल्म के बारे में नकारात्मक टिप्पणियों के बारे में एक सवाल का जवाब दिया। आलिया ने कहा, 'हमारे पास केवल एक लाइफ है और दो विकल्प हैं। हम या तो पॉजिटिव चीजों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं या नेगेटिव के बारे में सोच सकते हैं।'