रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। फिल्म पहले ही वीकएंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल हो गई थी और साउथ की छोटे बजट की फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दे रही है। वहीं, निखिल सिद्धार्थ की 'कार्तिकेय 2' पांच हफ्तों के बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है, तो चियान विक्रम की 'कोबरा' की हालत पस्त है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी...