फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र को हिट कराने के लिए करण जौहर ने अपनाई नई स्ट्रैटजी? भरी सभा में छुए नागार्जुन के पैर

Sat, 03 Sep 2022 01:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण अर्जुन ने छुए नागार्जुन के पैर - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस फिल्म को सिनेमा के बड़े पर्दे पर उतरने में अब महज सात दिन बचे हैं और इसी वजह से फिल्म से जुड़े तमाम कलाकार 'ब्रह्मास्त्र' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर और नागार्जुन समेत कई सितारे हैदराबाद में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। इस दौरान करण जौहर और नागार्जुन के बीच एक ऐसा पल भी आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, करण जौहर इस फिल्म के निर्माताओं में से एक हैं और नागार्जुन 'ब्रह्मास्त्र' में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में यह दोनों ही हैदराबाद में हुए इवेंट में नजर आए। इस मौके पर करण जौहर ने भारतीय सिनेमा का बॉलीवुड और टॉलीवुड के बीच हो रहे बंटवारे पर बात की। इसी बीच करण जौहर ने स्टेज पर खड़े होकर नागार्जुन के पैर छुए। हुआ ये था कि इवेंट में नागार्जुन स्टेज पर रखे सौफे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान करण जौहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे और फिर वह अचानक ही पीछे पलटे और उन्होंने नागार्जुन के पैर छू लिए। इस मौके पर दोनों गले भी मिलते दिखे।  
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में करण जौहर ने भारती सिनेमा में 'बॉलीवुड' और 'टॉलीवुड' जैसे शब्दों को भूल जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम अपने छोटे से तरीके से (अपनी फिल्म के साथ देश के कोने-कोने तक) पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे एसएस राजामौली ने कहा, यह भारतीय सिनेमा है। इसे और कुछ नहीं कहते हैं। हम बॉलीवुड और टॉलीवुड को खत्म करते हैं। हम अब जंगल में नहीं हैं, हम उनसे बाहर हैं। हम गर्व से भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं। अब हर फिल्म भारतीय सिनेमा की होगी।

4 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण जौहर ने नागार्जुन के पैर छूने के बाद भी अपनी बात को जारी रखा और कहा कि जब मैं बड़े दिल की बात करता हूं, तो मैं नागार्जुन के अलावा और किसी की बात नहीं करता। उन्होंने यह भी बताया कि 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर मैं नागार्जुन को सबसे ज्यादा पसंद करता था। मेरे पिता, सर (नागार्जुन) के मित्र थे, और मुझे लगता है कि प्रेम की विरासत जारी है। बता दें कि इस इवेंट में जूनियर एनटीआर बतौर चीफ गेस्ट नजर आए थे और उन्होंने इस फिल्म और इसके कलाकारों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में शाहरुख भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान, वानर अस्त्र का किरदार निभा रहे हैं। यह पैन इंडिया फिल्म है। यह हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम में रिलीज होगी। साउथ में इन 4 भाषाओं को एस एस राजामौली पेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें