फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prakash Jha: निर्देशक ने लाल सिंह चड्ढा को बताया बकवास, बोले- कोई नहीं मिला जिसने कहा हो- वाह, क्या फिल्म थी

Sat, 03 Sep 2022 01:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रकाश झा और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'आश्रम' के निर्देशक प्रकाश झा ने आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को बकवास बताया है। फिल्म की असफलता पर बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि केवल पैसे, कॉरपोरेट्स और अभिनेताओं को ज्यादा फीस देकर फिल्म नहीं बनाई जा सकती। इतना ही नहीं प्रकाश झा ने इस बात का भी जवाब दिया है कि क्या बायकॉट ट्रेंड की वजह से आमिर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित हुआ है? बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने की वजह से न केवल आमिर खान सदमे में हैं, बल्कि पूरा फिल्म उद्योग परेशान है। विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसिल कल्चर की वजह से फिल्म की कमाई में सेंध लगाई है। लेकिन प्रकाश झा ऐसा नहीं सोचते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश झा का कहना है कि अगर किसी फिल्म का कंटेंट अच्छा है तो वह जरूर चलेगी। अपनी आगामी फिल्म "मट्टो की सैकिल" का प्रचार करते वक्त प्रकाश झा कहते हैं, “यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक वेक-अप कॉल है। उन्हें समझना चाहिए कि वह बकवास फिल्में बना रहे हैं। केवल पैसे, कॉरपोरेट्स और अभिनेताओं को अच्छी-खासी फीस देकर फिल्म नहीं बनाई जा सकती। एक अच्छी कहानी लिखने की जरूरत है, जो दर्शकों को समझ आए और उनका मनोरंजन भी करे।"
विज्ञापन

3 of 5
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश झा आगे कहते हैं, "हिंदी इंडस्ट्री के लोग बात तो हिंदी भाषा में करते हैं लेकिन वह बना क्या रहे हैं? वह सिर्फ रीमेक बनाने पर ही विचार कर रहे हैं। अगर आपके पास बताने के लिए कहानी नहीं है, तो फिल्में बनाना बंद कर दें।" 

4 of 5
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक आगे कहते हैं, "बायकॉट ट्रेंड हमेशा से था। बात सिर्फ इतनी है कि अब लोग सोशल मीडिया अपनी बात रख रहे हैं। अगर दंगल, लगान जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती, तो हम समझ सकते थे कि यह बायकॉट की वजह से हुई। लेकिन आपने एक ऐसी फिल्म बनाई है जिससे कोई कनेक्ट ही नहीं कर पा रहा है, तो फिर वह कैसे कमाई करेगी। मुझे अभी तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है जिसने कहा हो, 'वाह, क्या फिल्म थी''।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया
अंत में, प्रकाश ने आमिर खान के प्रयास की तारीफ करते हुए कहा, "मैं मानता हूं कि आपने कड़ी मेहनत की है और हर संभव प्रयास किया है, लेकिन जब आपकी फिल्म का कंटेंट ही कारक नहीं है, तो आप यह नहीं कह सकते कि बायकॉट की वजह से आपकी फिल्म नहीं चल पाई।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें