रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जैसे-जैसे 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने की तरफ आगे कदम बढ़ा रही है, वैसे-वैसे फिल्म को लेकर हर रोज नया अपडेट सामने आ रहा है। जहां अयान मुखर्जी फिल्म का कॉन्सेप्ट समझाने और इसके प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं इस फिल्म पर भी सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड की तलवार लटक रही है। इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के यूनिवर्स में एस एस राजामौली के बाद अब साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की भी एंट्री हो चुकी है। इस खबर को लेकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियां साझा कर रहे हैं।