फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने गुनगुनाया 'तारों के शहर...' गाना, यूजर ने कहा- नेहा कक्कड़ से भी अच्छा गाया

Sat, 27 Aug 2022 02:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Shehnaaz Gill - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही वह सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आएंगी। इसके अलावा शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आती हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर शहनाज ने एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अपने सिंगिंग स्किल्स दिखाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज गिल ने एक वीडियो साझा किया है, इसमें वह पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ का गाना 'तारों के शहर...' गाती नजर आ रही हैं। शहनाज पूरी तरह मगन होकर गाना गाती दिखाई दे रही हैं। उनका अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अपना यह वीडियो साझा करते हुए शहनाज ने कैप्शन में फाइव स्टार बनाए हैं। 

Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ के बाद टीवी के इस होस्ट को डेट कर रही हैं शहनाज! अभिनेत्री का रिएक्शन उड़ा देगा होश
 
विज्ञापन

3 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
बता दें कि शहनाज गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में शहनाज कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की मिकी माउस प्रिंट वाली टी-शर्ट पहनी हुई है। वह बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को अब तक छह लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस को शहनाज का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
shehnaaz gill - फोटो : instagram
शहनाज के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई शहनाज की आवाज का दीवाना बन गया है। यूजर्स फायर इमोजी और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स कमेंट करके शहनाज की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम जो कुछ भी करते हैं, उससे जब सच में प्रेरित होते हैं तो भूख, प्यास, नींद सब भूल जाते हैं। चमत्कार होने लगता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शहनाज तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारी खुशियां और सिंगिंग हमारे लिए सुकून है।' एक यूजर ने लिखा, 'नेहा कक्कड़ से तो बहुत ही अच्छा गाया।'




सुर्ख लाल रंग की ड्रेस में शहनाज गिल की कातिल अदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें