अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को 410 करोड़ की लागत में तैयार किया गया था, जिसमें दमदार स्टार कास्ट के साथ-साथ शानदार वीएफएक्स का काम देखने को मिला। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है। इन सबके बीच फिल्म में कुछ ऐसी खामियां भी दिखीं, जिसे लोगों ने पसंद नहीं किया। इस फिल्म के गाने 'केसरिया' को भी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, अब खुलासा हुआ है कि करण जौहर को भी यह गाना कुछ खास पसंद नहीं आया था।