फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt:आलिया-रणबीर की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे अयान, ब्रह्मास्त्र के सेट पर परवान चढ़ा था कपल का प्यार

Mon, 07 Nov 2022 07:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में बेटी के माता-पिता बने हैं। अब ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी भी कपल की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 1
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के माता-पिता बनने से पूरे कपूर परिवार में तो जश्न का माहौल है ही। इसके अलावा बॉलीवुड में भी खुशी की लहर है। लोग सोशल मीडिया के जरिए कपल को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। फिलहाल अब 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी एक्ट्रेस और उनकी नन्हीं परी से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

Anurag Kashyap: विजय माल्या की भूमिका निभाएंगे अनुराग कश्यप, शूटिंग मुंबई में इसी महीने से


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे अयान मुखर्जी

आलिया भट्ट ने मुंबई के श्रीजी रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है। अभी अभिनेत्री अस्पताल में ही हैं। ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी भी आलिया और  रणबीर कपूर के माता-पिता बनने से बेहद खुश हैं और वह कपल और उनकी बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचें।  उन्हें कार में अस्पताल की ओर जाते हुए स्पॉट किया गया।
 

Arbaaz Khan: करियर और रिलेशनशिप के चलते तनाव से गुजर चुके हैं अरबाज खान, बोले- अब तो आगे बढ़ना सीख लिया
 

 

ब्रह्मास्त्र के सेट पर परवान चढ़ा था आलिया और रणबीर का प्यार

फिल्म ब्रह्मास्त्र को बनने में काफी लंबा समय लगा है। ऐसे में अयान मुखर्जी और आलिया रणबीर न सिर्फ प्रोफेशनली बल्कि पर्सनली भी जुड़े हुए हैं। तीनों को प्रमोशन के समय भी हमेशा एक दूसरे के साथ दोस्त की तरह बॉन्डिंग साझा करते हुए देखा गया। वैसे तो आलिया भट्ट 12 साल की उम्र से रणबीर कपूर को प्यार करती थीं, लेकिन दोनों का प्यार ब्रह्मास्त्र के सेट पर परवान चढ़ा। कपल  इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधा है। बात करें ब्रह्मास्त्र की तो सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब 'ब्रह्मास्त्र' को आप अपने मोबाइल स्क्रीन्स पर भी देख सकेंगे। दरअसल ब्रह्मास्त्र आज से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी समेत, तेलुगू, तमिल और मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है।


Raj Kumar Rao Exclusive: राजकुमार राव का धमाकेदार खुलासा, ‘मैंने अब तक साइन नहीं की है ‘स्त्री’ की सीक्वल’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें