आलिया भट्ट रणबीर कपूर - ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म करेगी। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम शिवा है। वहीं, आलिया भट्ट के किरदार का नाम फिल्म में ईशा है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण कैमियो कर रहे हैं। इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।