'पोन्नियन सेल्वन' के सेट से सामने आई ऐश्वर्या राय की तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ऐश्वर्या ने मणिरत्नम को अपना गुरु बताया। इस दौरान ऐश ने मणिरत्नम की खूब तारीफ की और कहा, 'पैशन, कमिटमेंट, समर्पण और फोकस ये सभी मैंने आपसे सीखे हैं। ऐश्वर्या ने आगे रजनीकांत और कमल हासन को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'रजनी और कमल सर आप दोनों को यहां होना एक ड्रीम मोमेंट है। हम आपके स्टूडेंट हैं, फैन हैं और हमेशा रहेंगे।' आपको बता दें कि 'पोन्नियन सेल्वन' में ऐश्वर्या राय डबल रोल में हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' 10वीं शताब्दी के दौरान चोल साम्राज्य के संघर्ष की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय अहम किरदार अदा कर रही हैं।