रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। केवल हिंदी बेल्ट में ही नहीं फिल्म ने आंध्र प्रदेश / तेलंगाना जैसे तेलुगू राज्यों में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। जी हां, शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए ऐसा लग रहा जैसे फिल्म के प्रमोशन के दौरान एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर की मौजूदगी ने 'ब्रह्मास्त्र' की नैया को पार लगा दिया है। आलम ऐसा की इस फिल्म ने आते साथ ही बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' का नौ साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।