फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: रिलीज से पहले ही रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' ने हासिल की खास उपलब्धि, हॉलीवुड फिल्मों की इस लिस्ट में बनाई जगह

Sun, 08 May 2022 01:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म कई सालों से सुर्खियों में है और दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब जब कि ये स्टार कपल शादी के बंधन में बंध चुका है, तो फैंस उनको ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं। दोनों की शादी से पहले फिल्म के गाने केसरिया का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और अब इस फिल्म ने एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन वैश्विक स्तर पर रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर शिवा की भूमिका में हैं, वहीं आलिया भट्ट ईशा के किरदार में दिखाई देंगी। यह फिल्म अभी अपने पोस्ट प्रोडक्शन में है, फिलहाल रिलीज की डेट सामने आ चुकी है। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर वर्ल्ड वाइड रिलीज के लिए तैयार है और इससे पहले ब्रह्मास्त्र ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के मुताबिक, वॉल्ट डिज़नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स ने आलिया और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा को ग्लोबल थ्रियेटिकल  रिलीज की लिस्ट में शामिल कर लिया है। बता दें कि इससे पहले इस लिस्ट में लव एंड थंडर, ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर, अवतार: द वे ऑफ वॉटर फॉर 2022 जैसी हॉलीवुड फिल्में ही शामिल थीं और ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म है, जिसे वैश्विक थ्रियेटिकल रिलीज स्लॉट में जोड़ा गया है।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को बनने में लगे छह साल
ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर के मुख्य भूमिका में होने के अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्म को बनने में पूरे छह साल का समय लगा है और यह सबसे महंगी फिल्म परियोजनाओं में एक है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस फिल्म में दर्शकों को कुछ बेहद खास देखने को मिलने वाला है और यह एक बड़ी हिट साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें