फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता का जश्न मना रहीं मौनी रॉय, समुद्र में लेटकर बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Fri, 16 Sep 2022 04:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी रॉय सभी पर इन दिनों अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली बंगाली बाला मौनी रॉय अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इस बार भी वह अपनी अदाओं से पानी में आग लगाती नजर आई हैं। मौनी ने शानदार एक्ट्रेस के तौर पर भी खुद को साबित किया है, लेकिन ज्यादातर लोग मौनी के स्टाइल पर फिदा रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ती जा रही है, जो उनके हर नए अवतार को देखने के लिए काफी बेताब रहती है।
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी अपने चाहने वालों के लिए अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वह अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। मौनी लगभग हर दिन फैंस के लिए सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में मौनी ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, उनमें वह काले रंग की मोनोकनी पहने नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय - फोटो : insta
इन तस्वीरों में मौनी ने काले रंग की मोनोकनी में समंदर में लेटकर तस्वीरें खिंचवाई हैं, जिनमें उनका बेहद ही ग्लैमरस रूप देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने इस लुक को फ्लॉन्ट करते हुए कई अलग-अलग पोज दिए हैं। समुद्र में पानी पर लेटे हुए मौनी सनग्लासेज लगाए आसमान की ओर देख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
कुछ ही देर में मौनी की फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लोगों ने उन्हें हॉट बताते हुए कई कमेंट्स भी किए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में मौनी रॉय की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जो कि धड़ल्ले से कमाई कर रही है। इस फिल्म में मौनी का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें