फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan: फैन ने एयरपोर्ट पर आर्यन खान को दिया गुलाब, शाहरुख के लाडले ने अपने रिएक्शन से जीता सबका दिल

Fri, 16 Sep 2022 04:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग हैं। बीते कुछ समय पहले आर्यन खान को ड्रग क्रूज केस की वजह से मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा था। उन दिनों बेशक आर्यन को लोगों द्वारा खूब खरी-खोटी सुनने को मिली थी लेकिन स्टार किड को पसंद करने वाले लोगों ने तब भी आर्यन का सपोर्ट किया था। वहीं, हाल ही में आर्यन खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर आर्यन के लिए फैंस का प्यार देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन खान मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान वह हमेशा की तरह अपने कुल अंदाज में हैं। नीली टीशर्ट के ऊपर पीली जैकेट और काला ट्राउजर पहने आर्यन काफी हैंडसम लग रहे हैं। इसी बीच अचानक ही एक फैन सामने आकर उन्हें लाल गुलाब दे देता है, जिसे आर्यन बड़े प्यार से ले भी लेते हैं। इतना ही नहीं, आगे बढ़ने के बाद वह एक बार फिर से पीछे देखते हैं और उस फैन को सलाम करते हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इतना ही नहीं, आर्यन खान ने एयरपोर्ट पर अपने फैंस के साथ फोटोज भी खींचवाई। वहीं, एक फैन ने आर्यन के हाथों पर किस भी किया। इस पूरे मौके पर आर्यन ने अपने फैंस को काफी अच्छे हाव-भाव दिखाए। इस वायरल वीडियो इस फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई लोगों को आर्यन का सलाम देख शाहरुख खान की याद आई है। एक फैन ने लिखा, 'क्या मैं अकेला हूं जिसे बाप और बेटे की जोड़ी पर क्रश है?' दूसरे ने लिखा, 'हाथ में एक गुलाब है किसने दिया।' इसके अलावा, और भी लोगों ने कमेंट किए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2021 आर्यन के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। बीते साल अक्तूबर महीने में क्रूज ड्रग्स मालमे में आर्यन को हिरासत में लिया गया था। इस मामले पर लंबी जांच चली, जिसके बाद उन्हें क्लीन चिट दी गई। वहीं, अब आर्यन खान अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें