फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boycott Pathan: बायकॉट ट्रेंड का शिकार हुई शाहरुख खान की 'पठान', टीजर आते ही लोगों ने गिनाए दीपिका के विवाद

Thu, 03 Nov 2022 06:51 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीजर बुधवार को रिलीज हो चुका है। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी फिल्म पठान का टीजर रिलीज कर फैन्स को तोहफा दिया। एक तरफ किंग खान के फैंस ने इस टीजर की जमकर तारीफ की। दूसरी तरफ यह फिल्म सोशल मीडिया पर बायकॉट गैंग के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस फिल्म के टीजर को खराब बताया है और शाहरुख खान को ट्रोल किया है।
विज्ञापन

2 of 4
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, ट्विटर पर शाहरुख खान की फिल्म पठान को हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवी का कॉपी बताया जा रहा है। यूजर्स ने पठान का टीजर देखने के बाद यह दावा किया है कि फिल्म में ज्यादातर सीन्स 'साहो', 'वॉर', 'टाइगर' और 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर', ‘बीस्ट’ जैसी फिल्मों से कॉपी किए गए हैं। ट्विटर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'एसआरके का फ्लाइंग जेट सीन जिसे साहो से कॉपी किया गया है'।


यह भी पढ़ें: Bhuvan Badyakar: जल्द रिलीज होगा 'कच्चा बादाम' फेम भुवन बड्याकर का नया गाना, बोले- अब मूंगफली नहीं बेचूंगा
विज्ञापन

3 of 4
पठान का नया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बायकॉट दीपिका पादुकोण की वजह से भी हो रहा है। इसके पीछे दो कारण हैं। दीपिका पादुकोण का नाम एक बार ड्रग्स केस में आया था। इसके अलावा, दीपिका अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान जेएनयू गई थीं, तो वहां उन्होंने बिना कुछ बोले छात्रों का समर्थन किया था। उस समय सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) के लिए विरोध प्रदर्शन चरम पर था, जिसे देख लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी।

यह भी पढ़ें: Sehar Shinwari: भारत की हार का सपना देख रही यह पाक अभिनेत्री, शादी की बात कर जिम्बाब्वे टीम के आगे रखा यह ऑफर
विज्ञापन

4 of 4
पठान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें की 'पठान' सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी है। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान चार साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में एक्टर सलमान खान भी कैमियो करते दिखाई देंगे। हालांकि 2022 में शाहरुख खान 'लाल सिंह चड्ढा', 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' और 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो रोल में नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें