सुनील ग्रोवर-कृष्णा अभिषेक
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले सुनील ग्रोवर अब कृष्णा की गैर मौजूदगी
गुत्थी के रूप में इस इस कॉमेडी शो में सुनील ग्रोवर ने अच्छी पहचान बनाई थी। कपिल शर्मा से कथित विवाद के बाद सुनील ग्रोवर इस शो से अलग हो गए। मगर, दर्शकों को यह बात इतनी खराब लगी कि उनका गुस्सा कपिल शर्मा पर फूट पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच फ्लाइट में कहा-सुनी हुई थी, जहां कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ काफी अभद्र व्यवहार किया था। इस बार शो से एक और चहेते कॉमेडियन ने किनारा कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा अभिषेक शो के इस सीजन में नजर नहीं आएंगे। वह शो में सपना का रोल प्ले करते थे। शो के प्रोमो में भी वह नजर नहीं आए हैं। हालांकि, कृष्णा के शो से बाहर जाने की वजह उनकी फीस बताई जा रही है। मगर, एक और अच्छे कलाकार को शो से यूं ही जाने देना कपिल शर्मा की छवि को खराब कर सकता है!