केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
केआरके कर चुके हैं ब्रह्मास्त्र के फ्लॉप होने की भविष्यवाणी
इससे पहले केआरके ने अपने एक ट्वीट में मीम शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उन सभी फिल्मों के नाम लिखे थे, जो 2022 में रिलीज हुईं और फ्लॉप रहीं। इस मीम में कई सारे दरवाजे खुले हैं और उन पर साल 2022 की फ्लॉप फिल्मों के नाम लिखे हैं। शुरुआत रणवीर सिंह की फिल्म '83' से होती है और बीच में 'जुग जुग जियो', 'शमशेरा', 'एक विलेन रिटर्न्स' से लेकर 'लाल सिंह चड्ढा' का नाम लिखा है। इस तस्वीर के आगे बहुत सारा खून दिख रहा है। वहीं, आखिरी दरवाजा 'ब्रह्मास्त्र' का है, जो बंद है।