बीती 25 जनवरी से सिनेमाघरों पर राज कर रही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा कीर्तिमान हासिल किया है, जो अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म करने में सफल नहीं हुई है। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जहां बीते दिन 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है, वहीं पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई विजय की 'वारिसु' अपनी जान फूंक रही है। फिल्म की कमाई में गिरावट बेशक दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी बिजनेस कर रही है। हालांकि, कल यानी शुक्रवार को इन दोनों फिल्मों को टक्कर देने के लिए बॉलीवुड का 'शहजादा' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। चलिए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।