एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
- फोटो : social media
एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
दर्शकों के लिए मार्वल की इस साल की नई पेशकश 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' भी फैंस को लुभाने में नाकाम रही है। इस बार लोगों को इस फिल्म में मार्वल का बुना जाल बिल्कुल पसंद नहीं आया है। पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद इसकी कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने छह दिनों में 32.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं बात करें छठवें दिन के कलेक्शन की तो 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' ने बुधवार को 2.01 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।