प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण अभिनीत डायस्टोपियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की अगली कड़ी जल्द ही फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने खुद इसकी पुष्टि की है। साथ ही इसमें दीपिका पादुकोण के किरदार पर बड़ा अपडेट साझा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म में अभिनेत्री के किरदार की एक झलक भी दिखाई है।