सिनेमाघरों में एक के बाद एक फिल्मों का आना जारी है। हालांकि, इनमें से कुछ ही फिल्में दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ पा रही हैं। साल 2024 में अब तक कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। तो वहीं कुछ छोटे बजट की फिल्मों ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, सिनेमाघरों में लगी हुईं हालिया रिलीज बॉलीवुड और साउथ फिल्मों का हाल बेहाल नजर आ रहा है। आइए आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा', राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', रजनीकांत-अमिताभ बच्चन की 'वेट्टैयन' और जूनियर एनटीआर जान्हवी कपूर की फिल्म 'देवरा पार्ट वन' के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-