फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: रविवार को 'पठान' के आगे फीकी पड़ी अक्षय की 'सेल्फी', लाखों में सिमटी 'शहजादा' की कमाई

Mon, 27 Feb 2023 08:29 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी', कार्तिक आर्यन की 'शहजादा', शाहरुख खान की 'पठान' और हॉलीवुड फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' कमाई की जद्दोजहद में लगी हुई हैं। बीती 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' अब भी स्क्रीन्स पर कमाई कर रही है, वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' और 'एंट मैन' धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, तो वहीं 'सेल्फी' का हाल भी कुछ ऐसा ही है। इन फिल्मों के रविवार के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ें भी आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि बीते रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 5
सेल्फी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सेल्फी
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'सेल्फी' दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। पिछले दीन दिन से सिनेमाघरों में लगी यह फिल्म सिनेमाघरों में बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के लिए समीक्षकों के लेकर दर्शकों तक ने इतने खराब रिव्यू दिए हैं कि 'सेल्फी' रविवार की छुट्टी का फायदा उठाने में भी नाकाम रही है। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 3.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 10.25 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
शहजादा
इस समय 'सेल्फी' के बाद 'शहजादा' एक ऐसी फिल्म है, जो एक साउथ की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। सिनेमाघरों में लगे हुए 10 दिन बिता चुकी कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का हाल भी पहले दिन से ही बेहाल है। 'शहजादा' की कमाई आठवें दिन से ही लाखों में सिमट गई थी। ऐसे में अब 'शहजादा' के दूसरे रविवार यानी 10वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 'शहजादा' ने 10वें दिन 86 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 29.39 करोड़ रुपये हो गई है।
Action Movies 2023: 525 करोड़ कमाकर ‘पठान’ ने खोलीं बॉलीवुड की आंखें, लाइन में लगीं ये 10 एक्शन फिल्में

4 of 5
Ant-Man and the Wasp Quantumania - फोटो : सोशल मीडिया
एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
मार्वल के सुपरहीरो 'एंट मैन' की कहानी को आगे बढ़ाती फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया', कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' के साथ ही रिलीज हुई थी। फिल्म पहले दिन से 'शहजादा' से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर ही कार्तिक को धूल चटाने वाली इस की कमाई भी अब लाखों में सिमट गई है। 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' ने रविवार को 92 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, जिसके बाद फिल्म का कुल कारोबार 40.95 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान - फोटो : social media
पठान
शहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' रिलीज के 33 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना पावर दिखा रही है। पूरा चार साल बाद फिल्मी पर्दे आए शाहरुख खान को सभी ने इतना प्यार दिया है कि भारत में 'पठान' का कलेक्शन 525.66 करोड़ रुपये हो गया है। शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' ने रविवार को भी शानदार कमाई की है। फिल्म ने अपने पाचवें रविवार को 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
Manu James: पहली मूवी रिलीज से कुछ दिन पहले फिल्म निर्माता मनु जेम्स का निधन, 31 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें