यशोदा, कार्थिकेयन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू फिल्मों का चौका
तेलुगू में इस हफ्ते चार फिल्में रिलीज हो रही है। जिसमे से तेलुगू फिल्म 'यशोदा' मलयालम, कन्नड़, तमिल और हिंदी में भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म के निर्देशक के हरी शंकर,हरेश नारायण तथा निर्माता सिवालेंका कृष्णा प्रसाद है। इस फिल्म में सामंथा रूठ प्रभु, वारालक्ष्मी सरथ कुमार, उन्नी मुकुंदन, और मुरली शर्मा की मुख्य भूमिका है। निर्देशक चंदू मोंडेटी की फिल्म 'कार्थिकेयन 2' भी तेलुगु के अलावा मलयालम, कन्नड़, तमिल और हिंदी में रिलीज हो रही है। टी जी विश्वा द्वारा निर्मित इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, अनुपमा परमेश्वरन, आदित्य मोहन और अनुपम खेर की प्रमुख भूमिका है। ये दोनों फिल्में 12 अगस्त को रिलीज हो रही है। सिवा राजशेखर निर्देशित फिल्म 'मचेरला नियोजकावर्गम' में नितिन कैथराइन ट्रेसा, कृति शेट्टी लीड रोल में है। फिल्म का निर्माण एन सुधाकर रेड्डी और निकिता रेड्डी ने किया है । फिल्म 'स्वाथिमुथ्य' भी रिलीज हो रही है। लक्ष्मण के कृष्णा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता सूर्यदेवरा नागा वामसी है। इस फिल्म में बेल्लमकोंडा गणेश और वर्ष बोलमन्ना लीड में है।