किसी फिल्म को बनाने के लिए स्टार्स जीतोड़ मेहनत करते है। अपने किरदार में जान फूंकने के लिए कठिन से कठिन ट्रेनिंग से गुजरते हैं। जरुरत के मुताबिक फैशन और स्टाइल अपनाते हैं। कुल मिलाकर दिन-रात एक कर देते हैं। इतनी मेहनत से तैयार हुई फिल्मों से स्टार्स को बेशक काफी जुड़ाव महसूस होता है। मगर, इसके बाद भी कुछ बॉलीवुड सितारे ऐसे हैं, जो अपनी फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं। जी हां, यह बात हैरान कर सकती है, लेकिन कुछ स्टार्स फिल्म रिलीज होने के बाद अपनी फिल्मों में दिलचस्पी नहीं लेते। कौन हैं वो सितारे, आइए जानते हैं...