सिनेमाघरों में इन दिनों द बकिंघम मर्डर्स, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम और स्त्री 2 प्रदर्शित हो रही हैं। इन तीनों फिल्मों में से सबसे ज्यादा स्त्री 2 को पसंद किया जा रहा है। करीना कपूर की फिल्म का पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। वहीं, गोट के बड़े बजट के कारण इसकी कमाई को भी संतोषजनक नहीं माना जा सकता। आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।