फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां'
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। हालांकि, फिल्म की कहानी लोगों को लुभा नहीं सकी। पहले हफ्ते के ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 63.05 करोड़ रुपये हो गई है।