सिनेमाघरों में इस शुक्रवार दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। पहली फिल्म कमल हासन की इंडियन 2 और दूसरी अक्षय कुमार की सरफिरा। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। वहीं, दूसरी ओर वीकएंड आते ही कल्कि 2898 एडी की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई। इन बड़ी फिल्मों के बीच लक्ष्य लालवानी फिल्म किल टिकट खिड़की पर टिकने रहने की लगातार जद्दोजहद कर रही है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की।