फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection Report: 'देवरा' की चमक दूसरे दिन ही पड़ी फीकी, 'स्त्री 2' अब भी कर रही करोड़ों में कमाई

Sun, 29 Sep 2024 07:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवरा, स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। शुक्रवार (27 सितंबर) को इस फिल्म ने शानदार कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म का जादू फीका नजर आया। वहीं, स्त्री 2 अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। फिल्म को देखने के लिए अच्छी खासी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवरा पार्ट वन
देवरा पार्ट वन में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आए हैं। फैंस को उनकी यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन कोरटाला शिवा ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धमाकेदार रही। पहले दिन इस फिल्म ने 82.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
Devara Day 2 Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘देवरा’, कलेक्शन में पचास फीसदी से ज्यादा की कमी
विज्ञापन

3 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, दूसरे दिन देवरा करिश्मा नहीं दिखा सकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में 51 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने शनिवार को 40 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 122.5 करोड़ रुपये हो गया है। माना जा रहा है कि पहले वीकएंड में यह फिल्म 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी। 

4 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
स्त्री 2
फिल्म स्त्री 2 दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। धुआंधार कमाई करने के बाद इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया जा चुका है। हिंदी भाषा में जवान की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब स्त्री 2 600 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
45वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 585.85 करोड़ रुपये हो गई है। रविवार को यानी इस फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल नजर आ सकता है।
Stree 2 Box Office Collection Day 45: रविवार को 'स्त्री 2' की रफ्तार फिर हुई तेज, जानें कुल कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें