गोविंदा से जुड़ा सवाल पैपराजी ने क्या पूछ लिया, अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा ने इसका अजीब सा जवाब दिया। इस जवाब के कारण अब वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को एक फैशन इवेंट में देखा गया। इस मौके पर पैपराजी ने हर बार की तरह उनसे वही सवाल किया, गोविंदा कहां हैं? इस सवाल पर सुनीता जरा नाराज हो गईं। जवाब में गोविंदा की पत्नी ने ऐसा इशारा पैपराजी को किया कि सोशल मीडिया पर वह ट्रोल होने लगीं।
विज्ञापन
2 of 5
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
पैपराजी चिल्लाते रहे गोविंदा कहां हैं?
मुंबई में हुए एक फैशन इवेंट में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ पहुंचीं। इवेंट में आने से लेकर रैंप वॉक करने तक, पैपराजी एक ही सवाल सुनीता से करते रहे। गोविंदा कहां हैं? हम उन्हें मिस कर रहे हैं? इस सवाल के जवाब में पहले तो सुनीता ने कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में ऐसा इशारा पैपराजी को किया, वे लोग चुप हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
गोविंदा की पत्नी सुनीता ने पैपराजी को दिया जवाब
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुनीता ने क्या दिया जवाब
सुनीता ने पैपराजी को चुप रहने का इशारा किया और बोलीं- ‘अब पता है ना कहां हैं वो?’ यह जवाब सुनकर बेटे हर्षवर्धन का रिएक्शन भी अजीब सा था, वह सुनीता की हरकत देख मुस्कुरा दिए। बाद में दोनों अपना काम खत्म करके शो से बाहर चले गए। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स सुनीता को ट्रोल कर रहे हैं।
4 of 5
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग
सुनीता के इस अजीब व्यवहार के लिए एक यूजर लिखता है, ‘एक और जया बच्चन इंडस्ट्री में तैयार हो रही हैं।’ दरअसल, जया बच्चन भी अकसर पैपराजी पर गुस्सा हो जाती हैं। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, ‘इनका ज्यादा नहीं हो रहा है, ड्रामा, पब्लिसिटी।’ ऐसे ही कई कमेंट्स यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा के लिए किए हैं।
गोविंदा के साथ पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@officialsunitaahuja
क्या है पूरा मामला जानिए
सुनीता और गोविंदा को लेकर पिछले दिनों अफवाह उड़ी थी कि इनका तलाक होने वाला है। बाद में सुनीता ने ऐसी खबरें फैलाने वालों को खूब खरी-खोटी सुनाई। उनका कहना है था कि जो लोग खराब नीयत के होते हैं, वहीं ऐसी बातें दूसरों के बारे में फैलाते हैं।