फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 350 करोड़ क्लब के करीब पहुंची कल्कि 2898 एडी, धीमी गति से बढ़ रही मुंजा-चंदू चैंपियन

Tue, 02 Jul 2024 08:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी, चंदू चैंपियन, मुंजा - फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि 2898 एडी का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आ रहा है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की की रौनक वापस ले आई है। वहीं, चंदू चैंपियन का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इसके अलावा अच्छी कमाई करने वाली मुंजा की रफ्तार भी अब वक्त के साथ धीमी होती जा रही है। आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कितना कारोबार किया।
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी
प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी अभिनीत फिल्म कल्कि 2898 एडी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है। इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने  95.3 करोड़ रुपये से भारत में अपनी शुरुआत की थी।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के फैन हुए वरुण धवन, तारीफ करते हुए कह दी यह बड़ी बात
 
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने 57.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, शनिवार को फिल्म ने एक बार रफ्तार पकड़ ली और 64.5 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली। फिल्म के चौथे दिन का कारोबार और भी ज्यादा धांसू रहा। रविवार को फिल्म ने 88.2 करोड़ का कारोबार किया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन 34.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 343.6 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
चंदू चैंपियन रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंदू चैंपियन
कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि, इसका फायदा फिल्म के कलेक्शन को नहीं मिल सका। कल्कि 2898 एडी के आगमन के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार और सुस्त हो गई है। 18वें दिन इस फिल्म ने 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 59.1  करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा
मुंजा ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट का तमगा हासिल कर चुकी है। शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई है। 25वें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 95.46 करोड़ रुपये हो गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें