फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'जाट' की कमाई में आई 46.43 फीसदी की गिरावट, पांच दिन में 100 करोड़ी बनी 'गुड बैड अग्ली'

Tue, 15 Apr 2025 07:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Monday Box Office Collection Report: सोमवार को प्रदर्शित होने वाली सभी फिल्मों में गिरावट नजर आई। रविवार के मुकाबले सनी देओल की फिल्म की कमाई पांचवें दिन 46.43 फीसदी कम रही। 
विज्ञापन
1 of 5
जाट, गुड बैड अग्ली - फोटो : यूट्यूब
सिनेमाघरों में इन दिनों तीन बड़ी फिल्में, सनी देओल की 'जाट', अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' और सलमान खान की 'सिकंदर' प्रदर्शित हो रही हैं।आइए एक नजर डालते हैं कि सोमवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया और उनकी कुल कमाई कहां तक पहुंची।
Emran Hashmi: इंटीमेट सीन्स को लेकर इमरान हाशमी का बड़ा खुलासा, हीरोइन के असहज होने पर करते थे ये काम
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'जाट' के एक सीन में सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
'जाट' की दमदार पारी जारी
सनी देओल की 'जाट' दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। हालांकि, सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। पांचवें दिन फिल्म ने सात करोड़ 50 लाख रुपये की शानदार कमाई की, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन अब 47.75 करोड़ रुपये हो गया है। 
OTT This Week: 'खौफ' से लेकर 'लॉगआउट' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा हॉरर-थ्रिलर का तड़का
विज्ञापन

3 of 5
जाट में दिखेगा सनी का दमदार एक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
देसी अंदाज देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे दर्शक
सनी का देसी अंदाज और फिल्म की जोरदार कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। 'जाट' ने वीकेंड के बाद भी अपनी पकड़ बनाए रखी। अगर यह रफ्तार बनी रही तो यह फिल्म जल्द ही अपनी लागत पार कर सकती है।

4 of 5
गुड बैड अग्ली पोस्टर - फोटो : एक्स
'गुड बैड अग्ली' ने मारी बाजी
अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। पांचवें दिन फिल्म ने 15 करोड़ रुपये जुटाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 101.3 करोड़ रुपये हो गया है। एक्शन के साथ फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही है। बड़े बजट की इस फिल्म ने पहले दिन से ही शानदार प्रदर्शन किया और अब यह पांच दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। हालांकि, इसे अपनी लागत वसूल करने के लिए अभी और मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
'सिकंदर' की रफ्तार पड़ी धीमी
सलमान खान की 'सिकंदर' अब बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में है। फिल्म की रफ्तार बेहद धीमी हो चुकी है। 16वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने महज 26 लाख रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन अब 109.36 करोड़ रुपये है। भारी-भरकम बजट के साथ रिलीज हुई अब तक अपनी लागत के बराबर भी नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें