फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'भूल भुलैया 3' अब भी दिखा रही दम, 'सिंघम अगेन'-'आई वांट टू टॉक' बॉक्स ऑफिस पर फेल

Wed, 27 Nov 2024 10:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर नवंबर में कुछ फिल्मों ने शानदार कमाई की, जबकि कुछ फिल्में दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रहीं। आइए जानते हैं कि 26 नवंबर को सिनेमाघरों में लगीं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा रहा...
 
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3, आई वांट टू टॉक, सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में, भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन इस महीने रिलीज हुई थीं। इन दोनों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन हैरान कर देने वाला रहा। जहां एक ओर भूल भुलैया 3 ने अपनी लागत से कहीं अधिक कमाई की और हिट का तमगा हासिल किया। वहीं,  सिंघम अगेन ने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही। इस मल्टी-स्टारर फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। इन दोनों के अलावा कई और फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित हो रही हैं। आइए जानते हैं कि मंगलवार (26 नवंबर) को इन फिल्मों का हाल क्या रहा?
विज्ञापन

2 of 5
आई वांट टू टॉक - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
'आई वांट टू टॉक' का फ्लॉप प्रदर्शन
अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक ने 22 नवंबर को रिलीज होकर नकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की। इस फिल्म के प्रचार से उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं, लेकिन सिनेमाघरों में इसका प्रभाव बिल्कुल भी नहीं दिखा। पहले दिन से ही फिल्म का प्रदर्शन बेहद कमजोर था। चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 13 लाख रुपये की कमाई की और मंगलवार को आंकड़ा 20 लाख रुपये रहा। अब तक फिल्म की कुल कमाई एक करोड़ 70 लाख रुपये रही है, जबकि इसका बजट 40 करोड़ रुपये के आसपास था।
विज्ञापन

3 of 5
सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 की स्थिति
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन जैसे सितारे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। 150 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फिल्म अब तक 249.19 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। मंगलवार को इसने एक करोड़ 18 लाख रुपये कमाए। वहीं, सिंघम 3 ने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। 350 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने मंगलवार को केवल 62 लाख रुपये की कमाई की। इसका कुल कलेक्शन अब तक 241.52 करोड़ रुपये रहा है, जो इसे फ्लॉप की श्रेणी में डालता है।

4 of 5
अमरण - फोटो : वीडियो ग्रैब
'अमरण' और 'कंगुवा' का हाल
31 अक्टूबर को रिलीज हुई साउथ की फिल्म अमरण बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। 130 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने मंगलवार को एक करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब तक इस फिल्म की कुल कमाई 209.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। वहीं, कंगुवा का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है। यह फिल्म मंगलवार को सिर्फ 47 लाख रुपये ही कमा सकी। फिल्म का कुल कलेक्शन 68.44 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है, जो कि बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
'द साबरमती रिपोर्ट' का कलेक्शन
विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज की है। यह फिल्म मंगलवार को 98 लाख रुपये का कलेक्शन कर पाई। अब तक इसकी कुल कमाई 20.02 करोड़ रुपये हो चुकी है, जबकि इसका बजट करीब 50 करोड़ रुपये था।
Mahavatar Narsimha: एनीमेशन की दुनिया में नई क्रांति लाने को तैयार महावतार नरसिम्हा, तीन पुराणों पर है आधारित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें