फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही 'देवरा', बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में 'स्त्री 2'

Sat, 05 Oct 2024 08:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2, देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम
जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट वन हाल ही में रिलीज हुई है। पहले दिन के कलेक्शन के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसके कलेक्शन में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को हिट होने के लिए अभी टिकट खिड़की पर लंबा सफर तय करना है। वहीं, अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 धांसू कमाई की वजह से ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की। 
विज्ञापन

2 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवरा पार्ट वन
देवरा पार्ट वन का निर्देशन कोरटाला शिवा ने किया है। जूनियर एनटीआर के साथ मिलकर वह जनता गैराज जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। फिल्म देवरा की बात करें तो इसे बनाने में काफी ज्यादा समय और पैसे खर्च किए गए हैं। हालांकि, उस हिसाब से फिल्म के अब तक के कलेक्शन नहीं रहे हैं।
Devara Box Office Collection Day 8: 'देवरा' नहीं दिखा पा रही कमाल, आठवें दिन ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल
विज्ञापन

3 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में देवरा पार्ट वन ने 215.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी यह फिल्म धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक आठवें दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 221.8 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर
स्त्री 2
स्त्री 2 पिछले सात हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आठवें हफ्ते में भी फिल्म टिकट खिड़की पर टिके रहने की पूरी कोशिश में है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार अब काफी धीमी हो चुकी है। सातवें हफ्ते में स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नौ करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
ताजा आंकड़ों के मुताबिक 51वें दिन स्त्री 2 ने 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 592.45 करोड़ रुपये हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में फिल्म के 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Stree 2 Box Office Collection Day 51: 'स्त्री 2' की कमाई में आई गिरावट, 600 करोड़ रुपये से इतनी दूर है फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें