डंकी का नया गाना 'मैं तेरा रास्ता देखूंगा'
- फोटो : सोशल मीडिया
डंकी
निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी लोगों पर अपना जादू चलाने में सफल रही है। 21 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अब तक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वीकडेज में भी यह फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। मंगलवार को डंकी ने 10.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, बुधवार के 9.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म का कुल बिजनेस 151.26 करोड़ पहुंच गया है।