एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल में बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में रणबीर और तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन की हर तरफ चर्चा हो रही है। इसके अलावा फिल्म में दिखाई गई पिता-पुत्र की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।