फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजे में गुजरा 'तुम्हारी सुलु' का पहला वीकेंड, तीन दिन में बटोर लिए इतने रुपये

Mon, 20 Nov 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Tumhari sulu
जिस फिल्म के बारे में माना जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर उसकी ओपनिंग धीमी रहेगी, उसी फिल्म ने पहले ही दिन टिकट खिड़की पर धूम मचा दी। विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' ने पहले तीन दिन में कुल 12 करोड़ 87 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इस लिहाज से उसका पहला वीकेंड काफी मजेदार रहा।
  #TumhariSulu had a SUPER-STRONG weekend... Showed SUPER trending... Fri 2.87 cr, Sat 4.61 cr, Sun 5.39 cr. Total: ₹ 12.87 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) November 20, 2017
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
तुम्हारी सुलु-पोस्टर - फोटो : T-Series
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'तुम्हारी सुलु' का मुकाबला फिल्म 'अक्सर-2' और हॉलीवुड फिल्म 'जस्टिस लीग' से है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर इसी रफ्तार से फिल्म चलती रही तो इस हफ्ते वह 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
tumhari sulu
फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में विद्या बालन ने नाइट रेडियो जॉकी का किरदार निभाया है। जब सुलु लेट नाइट दुनिया भर के लफंगों से रसीली बातें करती है तो इसका असर उनके पारिवारिक जिंदगी पर भी पड़ता है। पति का अहंकार, बच्चे का बिगड़ना और बाकी परिवार के अन्य लोगों की नाराजगी के बीच एक महिला की महत्वाकांक्षाओं की कहानी है फिल्म 'तुम्हारी सुलु'।
विज्ञापन

4 of 4
Tumhari Sulu
फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के निर्माण और प्रमोशन पर कुल 17 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म को देशभर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में सुलु उन घरेलू महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है जिनके भीतर महत्वकांक्षा जिंदा हैं और जीवन के हर मोड़ पर अपने विश्वास को कभी भी डगमगाने नहीं देती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें