फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' से पहले जाह्नवी कपूर की तैयारियां, डांस मूव्स के हो जाएंगे कायल, देखें वीडियो

Mon, 20 Nov 2017 11:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 4
jhanvi kapoor
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म आने से पहले ही चर्चा में हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उनकी फैन फॉलोविंग भी अच्छी है। जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर डांस तैयारियों के वीडियो शेयर करती रहती हैं।

पढ़ें: इंतजार खत्म, रिलीज हुआ जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का पोस्टर!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
jhanvi kapoor
इन दिनों जाह्नवी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी डांस ट्रेनर चारवी भारद्वाज के साथ दिखाई दे रही हैं। चारवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। कुछ सेकेंड के इस वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि वो अपनी मां श्रीदेवी की तरह ही एक बेहतरीन डांसर हैं।
    "Video Bombing" like a Boss ! 😂😂 Guess this talented one! 🤣🤣 #trainingchoreographies#simplicityisbeauty A post shared by Charvi Bhardwaj (@charvi.b) on Sep 12, 2017 at 12:55am PDT
विज्ञापन

3 of 4
dhadak poster
बता दें कि बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 6 जुलाई 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

4 of 4
jhanvi kapoor
फिल्म 'धड़क' के निर्देशन की जिम्मेदारी करण जौहर ने शशांक खेतान को सौंपी है। शशांक ने इससे पहले आलिया और वरुण के साथ फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बनाई है। फिल्म 'धड़क' मूल रुप से मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म के अभी तक चार पोस्टर रिलीज हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें