फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: दमदार वीकएंड के बाद सुस्त पड़ी कल्कि 2898 एडी की रफ्तार, किल-मुंजा ने की इतनी कमाई

Tue, 09 Jul 2024 09:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी, किल, मुंजा - फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि 2898 एडी ने दूसरे सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सभी भाषाओं को मिलाकर 95.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, फिल्म की किल लोगों का दिल नहीं जीत सकी। इस फिल्म ने पहले वीकएंड पर बेहद धीमी गति से कमाई की। इसके अलावा मुंजा सिनेमाघरों में अब भी टिके रहने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है। आइए जानते हैं कि सोमवार को कौन सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी
कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में दुलकर सलमान, विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर, एसएस राजामौली और राम गोपाल वर्मा का विशिष्ट भूमिका है। यह फिल्म टिकट खिड़की पर जमकर कमाई कर रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में फिल्म ने 414.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, दूसरे वीकएंड के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है। सोमवार को फिल्म ने 11 करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही 12 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 521.4 करोड़ रुपये हो गई है। 

4 of 5
किल मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किल
फिल्म किल से लक्ष्य लालवानी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। पहले वीकएंड में यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई। पहले वीकएंड में फिल्म ने छह करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, सोमवार की परीक्षा में भी यह फिल्म पूरी तरह से फेल नजर आई। चौथे दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई सात करोड़ 40 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा
हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंजा एक महीने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म के प्रदर्शन को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 32वें दिन फिल्म ने 21 लाख रुपये कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 99.21 करोड़ रुपये हो गई है।
Rajkumar Santoshi Warrant: फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी के खिलाफ वारंट जारी, चेक बाउंस का है मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें