शैतान
- फोटो : सोशल मीडिया
शैतान
फिल्म शैतान का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद लोगों की अपेक्षाएं इससे काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 14.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने उछाल लेते हुए 18.25 करोड़ रुपये बटोर डाले हैं। अब इस फिल्म की कुल कमाई 33 करोड़ रुपये हो गई है।