केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी के आठ करोड़
वहीं, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ईद के दिन लोगों की मोस्ट फेवरिट फिल्म बन गई। फिल्म ने अपनी रिलीज के 20वें दिन सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 14 करोड़ रुपये कमा डाले। इसमें से अकेले हिंदी संस्करण ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब आठ करोड़ रुपये कमाए हैं। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी की रिलीज के तीसरे मंगलवार को हुई कमाई तीसरे सोमवार की कमाई से दूनी से भी ज्यादा है। इसके अलावा फिल्म ने कन्नड़ में तीन करोड़ रुपये, तेलुगू में 1.50 करोड़ रुपये, तमिल में 2.50 करोड़ रुपये और मलयालम में 50 लाख रुपये ईद के दिन कमाए। हिंदी में रिलीज हुई किसी फिल्म का रिलीज के 20वें दिन आठ करोड़ रुपये कमाना एक नया रिकॉर्ड है।