तेलुगू सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक एस एस राजामौली ने अपने 21 साल के सफर में दर्शकों को 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' जैसी तीन बड़ी पैन इंडिया फिल्में दी हैं। तीनों फिल्मों ने अपने-अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि जब हम तीनों फिल्मों की तुलना करते हैं, तो एस एस राजामौली की दूसरी पैन इंडिया फिल्म पहली और दूसरी पर भारी पड़ती दिख रही है। जूनियर एनटीआर की आरआरआर जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। ऐसे में आज हम एस एस राजामौली की तीनों फिल्मों की तुलना कर यह बताने जा रहे हैं कि बाहुबली, बाहुबली 2 और आरआरआर में से किस फिल्म ने 100 करोड़ और 200 करोड़ रुपये के क्लब में सबसे जल्दी एंट्री मारी है। पढ़िए...