फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 300 करोड़ पार हुई 'दृश्यम 3', 'हनुमान अंश' की कमाई में फिर चमत्कारी उछाल? जानें सभी फिल्मों का हाल

Sun, 11 Oct 2026 07:50 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। वहीं 'हनुमान अंश' एक बार फिर चमत्कार करती दिख रही है। जानिए इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 
विज्ञापन
1 of 3
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। एक बार फिर 'हनुमान अंश' की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं 'द वन' अब आखिरी सांसें गिनती दिख रही है। जानिए आज इन सभी फल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 

'द वन' गिन रही आखिरी सांसें? 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' वीकएंड होने के बावजूद अब काफी सुस्त कमाई कर रही है। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हई थी और इसे सिनेमाघरों में सजे 17 दिन हो गए हैं। आज रविवार को इसने 85 लाख की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 68.20 करोड़ हो गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
हनुमान अंश - फोटो : इंस्टाग्राम@hombalefilms
'हनुमान अंश' की फिर बढ़ी कमाई 
  • फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है।
  • एक बार फिर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है।
  • रिलीज के 66 दिन बाद भी इसकी कमाई जारी है।
  • आज रविवार को 'हनुमान अंश' ने 2.15 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 333.78 करोड़ हो गया है।
  • फिल्म को वीकएंड का भी फायदा मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' कर रही बॉक्स ऑफिस पर राज 
अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन और प्रकाश राज की फिल्म 'दृश्यम 3' 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म शानदार कमाई कर रही है।

आज रविवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 18.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म ने कुल 304.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 446.80 करोड़ की कमाई कर ली है। 

देर रात तक इन सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।  

ये भी पढ़ें- रामायण: रणबीर कपूर की फिल्म की रिलीज डेट का एलान, मेकर्स ने दी जानकारी; जानें कब से कर सकेंगे एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें