फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mili: जान्हवी कपूर को 'मिली' की शूटिंग के दौरान आते थे बुरे सपने, बोलीं- मेरी मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ा

Mon, 31 Oct 2022 03:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Janhvi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मिली' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि जान्हवी की इस फिल्म की कहानी वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है। यह फिल्म मिली नौडियाल नाम की लड़की पर बन रही है, जो एक रेस्टोरेंट के फ्रीजर में बंद हो जाती है। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज हो रही है। जान्हवी ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। उनका कहना है कि इस फिल्म को करते हुए न सिर्फ उनके शरीर पर, बल्कि उनकी मानसिक स्थिति पर भी काफी गहरा असर हुआ। 

Anushka Sharma: अनुष्का का फूटा गुस्सा, कोहली के रूम का वीडियो लीक करने वाले को दी चेतावनी, कहा- इस गलती का...
विज्ञापन

2 of 4
Janhvi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें दिखाया गया है कि फ्रीजर में बंद होने के बाद मिली (जान्हवी कपूर) अपनी जान बचाने के लिए काफी जूझती है। इस फिल्म की शूटिंग करते हुए जान्हवी काफी भयभीत रहीं। उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान उन्हें डरावने सपने आते थे। वह सपने में देखा करतीं कि किसी ठंडी और डांर्क जगह में कैद हो गई हैं। जान्हवी ने कहा, 'शूटिंग खत्म करने के बाद जब मैं घर आती और सोती तो सपने में भी मैं खुद को फ्रीजर में बंद पाती थी।'

Hansika Motwani Wedding: घर बसाने जा रहीं हंसिका मोटवानी! दिसंबर में इस शख्स के साथ लेंगी सात फेरे
विज्ञापन

3 of 4
Janhvi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर ने आगे कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह काफी बीमार हो गई। उन्होंने कहा, 'दो-तीन दिनों तक मैंने पेनकिलर्स लीं। सिर्फ मैं ही नहीं, फिल्म के डायरेक्टर की भी तबीयत खराब रही। जान्हवी के मुताबिक, '15 घंटे तक लगातार फ्रीजर में बंद रहना, जहां आप जिंदगी बचाने के लिए चिल्ला रहे हैं। चूहे आपको कुतर रहे हैं, वह स्थिति वाकई भयानक होती है।

Charu Asopa-Rajeev Sen: चारू असोपा ने छोड़ा राजीव सेन का घर, बोलीं- मुझे किसी के सामने कुछ साबित नहीं करना
विज्ञापन

4 of 4
Janhvi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर ने यह भी बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें अपना साढ़े सात किलो वजन बढ़ाना पड़ा। बता दें कि 'मिली' 2019 में आई मलयालम फिल्म 'हेलेन' की रीमेक है। 'मिली' का निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया है। इस फिल्म का प्रोडक्शन बोनी कपूर ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है। इसमें जाह्नवी कपूर के अलावा, मनोज पाहवा, सनी कौशल और संजय सूरी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

दुखद: टीवी एक्ट्रेस सोनाली चक्रवर्ती का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें