बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे समय में जब बॉलीवुड बायोपिक्स पर मंथन कर रहा है, बोनी ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनाने के लिए कई प्रस्ताव मिले हैं। लेकिन निर्माता इस विचार के खिलाफ हैं। बोनी कपूर ने कहा, 'मैं, श्री पर कभी बायोपिक नहीं बनाऊंगा। मुझे उनकी जिंदगी की कहानी पर फिल्म बनाने का ऑफर मिला है, लेकिन मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। यह बहुत व्यक्तिगत है। लोग दूसरों के इंटरव्यू ले रहे हैं, जो उन्हें जानते थे, और उनके जीवन पर किताबें लिख रहे हैं। मैं ऐसा करना भी नहीं चाहता।'