फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, BMC से परेशान सोनू सूद का छलका दर्द

Wed, 13 Jan 2021 05:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बीएमसी द्वारा सोनू सूद पर अवैध निर्माण कराने के आरोप में बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। इससे पहले 11 जनवरी को सुनवाई टाल दी गई थी। आज सोनू सूद महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और एनसीपी चीफ शरद पवार से भी मिले। इस मुलाकात को भी बीएमसी के नोटिस से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर दूसरी तरफ बीएमसी से परेशान सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। सोनू सूद ने ट्विटर पर आज लिखा-  मसला यह भी है दुनिया का .. कि कोई अच्छा है तो अच्छा क्यों है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीएमसी ने मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में मंगलवार को दाखिल हलफनामे में कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद 'आदतन अपराधी' हैं। सोनू सूद के खिलाफ अवैध निर्माण के आरोप में बीएमसी ने नोटिस जारी किया है। सोनू सूद ने उपनगर जुहू स्थित रिहायशी इमारत में कथित तौर पर बिना इजाजत ढांचागत बदलाव किया जिसके बाद बीएमसी ने उन्हें नोटिस जारी किया। बीएमसी के नोटिस के खिलाफ सोनू ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।

विज्ञापन

3 of 4
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू सूद ने वकील डीपी सिंह के जरिए पिछले हफ्ते दायर अपनी याचिका में कहा कि उन्होंने छह मंजिला शक्ति सागर इमारत में कोई अवैध निर्माण नहीं कराया है। याचिका में पिछले साल अक्तूबर में बीएमसी द्वारा जारी नोटिस को रद्द करने और इस मामले में किसी दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम राहत देने का भी अनुरोध किया गया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बीएमसी ने इस मामले में जुहू पुलिस से चार जनवरी को शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि अभिनेता ने शक्ति सागर बिल्डिंग जो कि एक रिहाइशी इमारत है, इसे बिना अनुमति लिए होटल में तब्दील किया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें